सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   poster and hoarding controversy escalated with Congress and BJP exchanging verbal attacks kota

Kota: कोटा में राहुल गांधी की एंट्री से पहले सियासी संग्राम, '19 पेपर लीक' वाले पोस्टरों से मचा बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Kota: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले शहर में पोस्टर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर राहुल गांधी के पोस्टर और होर्डिंग हटाने का आरोप लगाया है। वहीं शहर में राहुल गांधी के समर्थन के साथ-साथ कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

poster and hoarding controversy escalated with Congress and BJP exchanging verbal attacks kota
कोटा में हटाया जाता राहुल गांधी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले अब सियासत की लड़ाई शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर शहर में लगे राहुल गांधी के पोस्टर हटाने का आरोप लगाया है। बुधवार को राहुल गांधी कोटा के दशहरा मैदान में संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वह छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और परीक्षा से पहले छात्रों को मोटिवेट करेंगे। जिसको लेकर कांग्रेस की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसी को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों की भी सोशल मीडिया पर झड़ी लग गई है।

पोस्टरों के बीच विरोधी पोस्टरों ने बढ़ाई सियासी गर्मी
राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले कांग्रेस ने जहां पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए हैं, वहीं इन्हीं पोस्टरों के बीच कई ऐसे पोस्टर भी लगा दिए गए हैं, जिन्होंने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। शहर के जवाहर नगर, तलवंडी, महावीर नगर सहित कई जगहों पर कांग्रेस के पोस्टरों के बीच कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है कि जिनके खुद के राज में 19 पेपर लीक हुए, वे किस मुंह से विद्यार्थियों से संवाद करेंगे? ऐसे में कोटा इन राजनीतिक दलों के लिए अखाड़े का मैदान बन गया है, जहां जुबानी हमलों के साथ पोस्टर वॉर भी लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जमानत पर चलने वालों के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते' भीलवाड़ा में मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला

विज्ञापन

पोस्टर हटाने के आरोप पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला
कोटा शहर में लगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर हटने पर अब विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राहुल गांधी के आने से पहले ही भाजपा में डर बैठ गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोटा में राहुल गांधी के पोस्टर और होर्डिंग यदि सोची-समझी साजिश के तहत हटाए जा रहे हैं, तो यह अच्छी बात नहीं है। कोई नेता किसी भी शहर में जाता है तो उसका स्वागत होता है, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। इस तरह होर्डिंग नहीं उतारने चाहिए। भाजपा यही काम करती है। उन्हें राहुल गांधी के कोटा दौरे से डर लगने लगा है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed