सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi to speak directly to students Dotasra says youth want to know who the real culprit is

Kota: छात्रों से सीधे बात करेंगे राहुल गांधी, डोटासरा बोले- युवा जानना चाहते हैं असली दोषी कौन?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 16 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून को कोटा में छात्रों और युवाओं से बातचीत करेंगे। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

Rahul Gandhi to speak directly to students Dotasra says youth want to know who the real culprit is
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचकर छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बूंदी में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को लेकर जमकर निशाना साधा।


शाम 6 बजे से छात्रों के बीच रहेंगे राहुल गांधी
डोटासरा ने बताया कि राहुल गांधी शाम करीब 6 बजे कोटा पहुंचेंगे और रात 9:30 बजे तक छात्रों के साथ खुला संवाद करेंगे। वे दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से रवाना होकर कोटा पहुंचेंगे। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कोटा देश का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र’
डोटासरा ने कहा कि कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों का शिक्षा केंद्र है, जहां छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के सपनों को गहरा आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन


'छात्रों की आवाज सीधे सुनेंगे राहुल गांधी'
उन्होंने कहा कि छात्र मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय मौन बनी हुई है। राहुल गांधी छात्रों की समस्याएं, पीड़ा और सुझाव सीधे सुनेंगे तथा उनकी आवाज को संसद और देश के सामने उठाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक सभा नहीं बल्कि युवाओं के साथ खुला संवाद होगा।

पेपर लीक पर भाजपा सरकार को घेरा
प्रेस वार्ता में डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई थी। दोषियों को गिरफ्तार किया गया, यहां तक कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य तक जेल भेजे गए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाया गया।

‘ढाई साल में एक भी परीक्षा पारदर्शी नहीं करा पाई भाजपा’
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक को बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन अब ढाई साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राजस्थान की भाजपा सरकार एक भी बड़ी परीक्षा पारदर्शी ढंग से आयोजित नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां और पेपर लीक के मामले सामने आए हैं।

NEET और शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित NEET परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय नहीं की जा रही है।

‘युवा जानना चाहते हैं असली दोषी कौन हैं’
डोटासरा ने कहा कि देश के युवा जानना चाहते हैं कि पेपर लीक के पीछे कौन लोग थे, उनकी राजनीतिक पहुंच क्या थी और जांच एजेंसियां अब तक पूरे मामले का खुलासा क्यों नहीं कर पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गरमाई सियासत, सरकार पर भड़के पूर्व सीएम गहलोत; बोले- भाजपा पूरी तरह बौखला गई


मदन दिलावर पर तीखा हमला
पत्रकार वार्ता के दौरान बूंदी जिले की पंचायतों में प्रशासकों पर हुई कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा शिक्षा मंत्री आया हो जिसे शिक्षा का 'श' और पंचायत राज का 'प' तक नहीं पता हो। डोटासरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री का पूरा ध्यान केवल बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और समाज को बांटने वाली राजनीति पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मूल मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed