{"_id":"6a6dd90909dc8089b50928fc","slug":"arjun-ram-meghwal-stated-a-law-has-been-enacted-to-crack-down-on-the-cheating-mafia-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4564560-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'नकल माफियाओं की खैर नहीं', अर्जुनराम मेघवाल का बड़ा बयान, जानें वन नेशन-वन इलेक्शन पर क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'नकल माफियाओं की खैर नहीं', अर्जुनराम मेघवाल का बड़ा बयान, जानें वन नेशन-वन इलेक्शन पर क्या कहा?
Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
सार
Rajasthan: बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पेपर लीक और नकल पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कानून लागू किया है। उन्होंने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कानून बनाया है। संसद में विस्तृत चर्चा के बाद लागू किए गए इस कानून का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नए कानून में दोषियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया है, जिससे नकल माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून का दावा
शनिवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत पेपर लीक और नकल से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। उनका कहना था कि इस कानून से परीक्षा व्यवस्था में जनता का भरोसा और मजबूत होगा तथा नकल माफियाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कही बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश अब 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में आगे बढ़ चुका है। इससे संबंधित विधेयक लोकसभा में पेश किया जा चुका है और फिलहाल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) इसके विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनाव एक साथ कराना भी इसी सोच की दिशा में सकारात्मक कदम है। पहले बीकानेर नगर निगम के चुनाव अलग-अलग समय पर होते थे, लेकिन अब बीकानेर नगर निगम, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक के निकाय चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विपक्ष पर भी साधा निशाना
संसद में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सदन की गरिमा और आसन की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक सांसद की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वस्थ चर्चा जरूरी है, लेकिन सदन की मर्यादा का पालन सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है।
यह भी पढ़ें: आदिवासी क्षेत्रों की भयावह तस्वीर: डूंगरपुर में 72.6% महिलाएं एनीमिया की शिकार, सांसद ने सदन में उठाया मुद्दा
अब नाम के आगे जुड़ा 'डॉ.'
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (डॉक्टर ऑफ साइंस) की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। मानद उपाधि मिलने के बाद अब अर्जुनराम मेघवाल के नाम के आगे 'डॉ.' जुड़ गया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर को भी मानद उपाधि प्रदान की थी।