सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Army Agniveer Bharti Rally in Varansi Tomorrow, Check list of important documents

Army Agniveer Rally: वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल, 5:30 मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Army Agniveer Bharti Rally: वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल, यानी 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। 1.6 किलोमीटर की दौड़ को इस बार चार समय-सीमाओं में विभाजित किया गया है। इसे 5:30 मिनट में फिनिश करने वालों को पूरे 60 अंक दिए जाएंगे।
 

Army Agniveer Bharti Rally in Varansi Tomorrow, Check list of important documents
अग्निवीर भर्ती रैली की तस्वीरें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Army Agniveer Bharti Rally: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल, यानी 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी कैंडिडेट्स को समय पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचना होगा। रैली से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां दी गई हैं।

Trending Videos

Army Agniveer Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ लेकर जाएं

रैली में शामिल होते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, एकेडमिक सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति-धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस और स्कूल से करेक्टर सर्टिफिकेट, ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी करेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र और पैन व आधार कार्ड की कॉपियां साथ में लेकर आएं।

  • प्रवेश पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति-धर्म प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • अविवाहित प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं रैली में शामिल

बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मीडिया में ये जानकारी दी कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं।

चार समय-सीमाओं में विभाजित दौड़

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि 1.6 किलोमीटर की दौड़ को इस बार चार समय-सीमाओं में विभाजित किया गया है, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएंगे। इसे 5:30 मिनट में फिनिश करने वालों को पूरे 60 अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

9 फीट चौड़े गड्ढे को एक छलांग में पार करना होगा

इसके अलावा बीम टेस्ट के अंक भी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अभ्यर्थियों को 9 फीट चौड़े गड्ढे को एक छलांग में पार करना होगा और जिग-जैग बैलेंस सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य होगा। इन दोनों चरणों में असफल उम्मीदवार सीधे बाहर कर दिए जाएंगे। 

इतनी हाईट होनी चाहिए

क्लर्क पद को छोड़कर सभी पदों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 169 सेंटीमीटर तय की गई है, जबकि क्लर्क पद के लिए ऊंचाई 163 सेंटीमीटर अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उम्मीदवार निर्धारित ऊंचाई से कम हैं, वे रैली में न आएं, क्योंकि ऐसे अभ्यर्थी प्रारंभिक जांच में ही बाहर कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed