Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड की वेबसाइट नहीं कर रही काम? यहां से एक क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट
Bihar Board 12th Result 2026 Download Marksheet Here: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों के नतीजे प्रकाशित कर दिए गए हैं। हेवी लोड की वजह से अक्सर बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में दिक्कत होती है।
पढ़ें लाइव अपडेट
आप यहां अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी के देख सकते हैं...पंजीकरण करें...
विस्तार
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हेवी ट्रैफिक की वजह से अक्सर बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है। अगर आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है, तो चिंता न करें। आप अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं।
दोपहर 1:30 बजे जारी हुआ रिजल्ट
बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च 2026 को अपराह्न 1:30 बजे शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा घोषित किया गया, जबकि इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहे।
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।
ऐसे देख सकेंगे बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
https://www.amarujala.com/results/bihar-board/bseb-12th-result-2026