सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result 2026 Pass Percentage from Last Year Stream Wise BSEB Inter Toppers Marksheet Result

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% बच्चे पास, जानें पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 23 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तीनों (विज्ञान, आर्ट्स और वाणिज्य) संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा।

पढ़ें लाइव अपडेट  

जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखें

Bihar Board 12th Result 2026 Pass Percentage from Last Year Stream Wise BSEB Inter Toppers Marksheet Result
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Board 12th Result 2026: बीएसईबी इंटर मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसमें बोर्ड के अधिकारी कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरूरी आंकड़े शेयर किए गए । बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार हर साल लाखों छात्रों के लिए बेहद अहम होता है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी हो जाता है, जिससे ट्रेंड को समझा जा सके। आइए जानते हैं पिछले पांच वर्षों में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट कैसा रहा और किस साल कितना रहा सफलता का प्रतिशत...

Trending Videos


जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां जाकर अपना  रिजल्ट देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च 2026 को 1:40 मिनट पर जारी किया गया। यह परिणाम शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा घोषित किया, जबकि इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर भी उपस्थित रहे।
 

BSEB 12 th Topper List 2026: इस साल इंटर के टॉपर्स
 

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के परिक्षार्थियों में अलग-अलग स्ट्रीम के परिक्षार्थयों ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। कुल परीक्षार्थियों ने 26 टॉप किया। इनमें 19 छात्राएं हैं। 

  • विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल करके टॉप किया किया है।
  • वाणिज्य संकाय में सीतामढी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

BSEB 12th Topper List 2025: पिछले साल इंटर के टॉपर्स

पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।

  • साइंस स्ट्रीम: पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
  • कॉमर्स स्ट्रीम: वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर टॉप किया।
  • आर्ट्स स्ट्रीम: अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

खास बात यह रही कि पिछले वर्ष टॉप प्रदर्शन में विज्ञान संकाय के छात्रों का दबदबा देखने को मिला।


Bihar Board 12th Pass Percentage Trends: पिछले 5 वर्षों के आंकड़ें

वर्ष (Year) पास प्रतिशत (Pass Percentage)
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%

पिछले साल (2025) स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन:

  • वाणिज्य (Commerce): 94.77%
  • विज्ञान (Science): 89.66%
  • कला (Arts): 82.75%

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।

https://www.amarujala.com/results/bihar-board/bseb-12th-result-2026

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed