सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   IIT JAM Counselling 2026 Schedule Out: Register from March 27, Check Dates, Process and Admission List

IIT JAM Counselling 2026: आईआईटी जैम काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 27 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

IIT JAM Counselling 2026: आईआईटी बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 27 मार्च से 15 अप्रैल तक होंगे। पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई को आएगी। उम्मीदवारों को JOAPS पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
 

IIT JAM Counselling 2026 Schedule Out: Register from March 27, Check Dates, Process and Admission List
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

IIT JAM Counselling 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) ने आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) पास कर चुके हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए JOAPS पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

Trending Videos

आवेदन और फीस की जानकारी

काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उम्मीदवारों को JOAPS पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा और 750 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रिया तारीख
आवेदन फॉर्म भरने की तारीख 27 मार्च से 15 अप्रैल 2026
चॉइस फ्रीज करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026
पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई 2026
सीट बुकिंग फीस की अंतिम तिथि 30 मई 2026
विड्रॉल (नाम वापस लेने) की तारीख 3 जून से 3 जुलाई 2026
दूसरी एडमिशन लिस्ट 8 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026
तीसरी एडमिशन लिस्ट 16 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026

जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • IIT JAM स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
  • आवेदन फॉर्म
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट और राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी और PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

ऐसे करें आवेदन

  • JOAPS पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें।
  • एडमिशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed