RBSE 10th Result Update: क्या आज खत्म होगा 10 लाख छात्रों का इंतजार? जानें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की ताजा अपडेट
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड आज, 23 मार्च को 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल जारी कर सकता है। विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी असुविधा के रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के लिए सीधा लिंक और तरीका नीचे उपलब्ध है।
राजस्थान बोर्ड के नतीजों से संबंधित पल-पल की अपडेट के लिए लाइव अपडेट यहां पढ़ें....
विस्तार
Rajasthan Board Class 10 Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड ने पूर्व में जानकारी दी थी कि 10वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। करीब 10.68 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है। हालांकि इसके पहले बोर्ड ने 20 मार्च को नतीजे घोषित करने को कहा था, जिसके बाद यह तारीख भी टल गई है। ऐसे में लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान बोर्ड की ओर से इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, कि आज रिजल्ट आएगा या नहीं, लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि संभावना है कि यह तारीख भी टल सकता है। अगर रिजल्ट घोषित होता है तो हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो सकती है, जिससे रिजल्ट देखने में परेशानी होती है।
हालांकि, विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलती है। यहां आप बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और उसकी कॉपी डाउनलोड भी कर पाएं। इसलिए नीचे बताए चरणों का पालन करके अभी पंजीकरण कर लें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए कैसे करें पंजीकरण?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की विद्यार्थी नीचे बताए आसान चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे घोषणा होने पर आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएं।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
- कक्षा 10वीं रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर पहुंच सकते हैं और पंजीकरण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बहुत जल्द होगा जारी, उससे पहले पूरी कर लें ये तैयारियां
RBSE Board High School Result 2026: करीब 10.68 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 10,68,109 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुईं। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक किया गया। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी विषय की परीक्षा से हुई।