सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2026 Session 2 Dates Revised: Exams from April 2 to 8, City Slip Released at NTA Website

JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र-2 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, नोट करें परीक्षा की नई तिथियां; सिटी स्लिप भी जारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

JEE Main 2026 Session 2 Dates Revised: एनटीए ने जेईई मेन 2026 सत्र-2 की नई तारीखें जारी की हैं। परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक होगी। सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

JEE Main 2026 Session 2 Dates Revised: Exams from April 2 to 8, City Slip Released at NTA Website
JEE Main 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार

JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा तारीखों में बदलाव कर दिया है। साथ ही, परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है। अब सत्र-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन अब तारीखों में संशोधन किया गया है।

Trending Videos

कौन-सी परीक्षा कब होगी?

नई तारीखों के अनुसार:

  • बीई और बीटेक (पेपर 1) की परीक्षा: 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026
  • बी. आर्क और बी. प्लानिंग (पेपर 2A और 2B): 7 अप्रैल 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार जेईई मेन सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

यह सिटी स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वह पहले से अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सके।

परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी

एनटीए यह परीक्षा देश के कई शहरों के साथ-साथ विदेश के 15 शहरों में भी आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। जल्द ही एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) भी जारी किया जाएगा। 

इसमें परीक्षा की तारीख, समय, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी उम्मीदवार को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड चाहिए होगा।

जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसी से उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए होती है, इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी नहीं है।

अगर किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed