सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Dummy Admit Card 2025 for 10th and 12th; Check download link here

BSEB Dummy Admit Card: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड, गलती है तो जल्द कराएं सुधार

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 04:20 PM IST
सार

BSEB Dummy Admit Card 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डमी प्रवेश पत्र हासिल किए जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSEB Dummy Admit Card 2025 for 10th and 12th; Check download link here
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Bihar Board Class 12th Dummy Admit Card: अगर आप भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यदि किसी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो इसे प्रधानाचार्य के जरिये सुधारा जा सकता है।

Trending Videos


कॉलेज कोड या फिर स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा हर साल डमी एडमिट कार्ड नवंबर महीने में जारी किया जाता है और इस बार 2026 का एडमिट कार्ड भी नवंबर में ही जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है डमी एडमिट कार्ड?

डमी एडमिट कार्ड एक अस्थाई एडमिट कार्ड होता है, जो सभी छात्र-छात्राओं के लिए डाउनलोड करना जरूरी है। इस डमी कार्ड में विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय, रजिस्ट्रेशन संख्या जैसी अहम जानकारी दी गई होती है, जिसे सभी विद्यार्थियों को ध्यान में रखना होता है। अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो अपने प्रिंसिपल से संपर्क करना होता है। बिहार बोर्ड से संबंधित हर जानकारी के लिए सबसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेट रहना बेहद जरूरी है।
 

Bihar Board Dummy Admit card Download: कैसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड? 

  • डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Student 12th Dummy Admit Card 2026 के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • फिर College Code, Student Name, Father Name, faculty, DOB दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपको अपना डमी एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा।
  • इसे डाउनलोड कर सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed