सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CUET PG 2026 Exam City Slip Released for March 6 and 7; Admit Card to Be Issued Later

CUET PG 2026 City Slip OUT: छह और सात मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी; ऐसे करें डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET PG 2026 City Intimation: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए 6 और 7 मार्च को होने वाली परीक्षा की एग्जाम सिटी जानकारी जारी कर दी है। यह केवल शहर की सूचना है, एडमिट कार्ड बाद में जारी होगा। परीक्षा 6 से 27 मार्च के बीच सीबीटी मोड में होगी।
 

CUET PG 2026 Exam City Slip Released for March 6 and 7; Admit Card to Be Issued Later
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

CUET PG City Intimation Slip 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 26 फरवरी 2026 को परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। एजेंसी ने 6 और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


एनटीए के अनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को होगी। फिलहाल 6 और 7 मार्च 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करें उम्मीदवार?

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे, यह एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर की जानकारी है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

परेशानी होने पर कहां करें संपर्क?

अगर किसी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत आती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg नियमित रूप से चेक करते रहें।

सीयूईटी पीजी की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एनटीए सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, सिटी इंटिमेशन स्लिप वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • अपने आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed