Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
MLA Ramkumar Gautam came out in support of Yogi Adityanath in Sonipat, saying that Shankaracharya had spoken wrongly.
{"_id":"69a175ad37f1bf4f290a9ead","slug":"video-mla-ramkumar-gautam-came-out-in-support-of-yogi-adityanath-in-sonipat-saying-that-shankaracharya-had-spoken-wrongly-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे विधायक रामकुमार गौतम, कहा- गलत बोल गए शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे विधायक रामकुमार गौतम, कहा- गलत बोल गए शंकराचार्य
उत्तर प्रदेश के योगी बनाम शंकराचार्य के मुद्दे पर शुक्रवार को हरियाणा से भी एक बड़ा बयान आया है। सोनीपत में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं नारनौंद के भाजपा विधायक रामकुमार गौतम आज योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे नजर आए। गौतम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत काम किए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह बदलकर रख दिया है। शंकराचार्य ने जो भी कहा, वह गलत कहा है।
दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बेटे रजत गौतम ने मेंबर के पद के लिए नामांकन दाखिल कर रखा है। रामकुमार गौतम शुक्रवार को अपने बेटे के लिए वोट मांगने सोनीपत पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी की।
विधायक रामकुमार गौतम ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की तारीफ पर जवाब दिया, 'विधानसभा में जो भी बात कहता हूं, सब शब्द सही कहता हूं'। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आरोपों पर गौतम ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए जो काम कर रहे हैं, वो आज तक कोई नहीं कर पाया। कुरुक्षेत्र में सभी गुरुओं को प्रणाम किया गया। हिंदू धर्म पर मोदी सरकार में बहुत कुछ हुआ है। यह किसी ने सोचा भी नहीं था। इस दौरान विधायक गौतम ने उत्तर प्रदेश में योगी बनाम शंकराचार्य पर हो रही राजनीति पर भी टिप्पणी की। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा कि वह योगी आदित्यनाथ को गलत बोल रहे हैं। उन्होंने बहुत काम किए हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।