Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Tragic accident on railway overbridge in Gohana, Sonipat; one dead, another referred to PGI Rohtak
{"_id":"69a14dd8ee280d459405f766","slug":"video-tragic-accident-on-railway-overbridge-in-gohana-sonipat-one-dead-another-referred-to-pgi-rohtak-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा; एक की मौत, दूसरा पीजीआई रोहतक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा; एक की मौत, दूसरा पीजीआई रोहतक रेफर
जींद रोड से शहर की तरफ आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार देर रात तेज स्पीड वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय नमन के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घायल 22 वर्षीय सुमित को पहले खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे सुबह पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, रोहतक (पीजीआईएमएस रोहतक) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि नमन अविवाहित था और उसके दो भाई हैं। सुमित अपने पिता का इकलौता बेटा है, उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। दोनों युवकों ने आईटीआई करने के बाद अपना काम शुरू किया हुआ था और मेहनत से परिवार का गुजारा कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।