{"_id":"69a175b5aaf1f1059e013800","slug":"video-become-an-inspiration-for-others-by-choosing-self-employment-over-employment-ranjit-rawat-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार को अपनाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनें: रणजीत रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार को अपनाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनें: रणजीत रावत
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार विभाग द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे महिलाएं कौशल प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकती है। छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार को अपनाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
शुक्रवार को महिला आईटीआई में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी रणजीत रावत व विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएनबी बैंक से संजीव कुमार उपस्थित रहे।
पीएनबी बैंक से संजीव कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार अभियान के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और दूसरों को भी रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त करते के बाद बैंक की ओर से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण भी दिया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य विनोद खनगवाल सहित सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।