{"_id":"69a1640cafb066677402e049","slug":"video-inspector-himmat-singh-father-of-youth-congress-district-president-puneet-bulan-retired-in-narnaul-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान के पिता इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह हुए सेवानिवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान के पिता इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह हुए सेवानिवृत्ति
महेंद्रगढ़ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान के पिता एवं दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह को पुलिस आयुक्त ने सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके गौरवशाली एवं समर्पित सेवा जीवन की सराहना की।
इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने अपने लंबे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं बहादुरी के साथ अपनी सेवाएं देते हुए विभाग में विशेष पहचान बनाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अनुकरणीय एवं समर्पित अधिकारी बताया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत खुशी, गर्व और भावनात्मक क्षण है। पिता का यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा तथा कर्तव्य की नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दौरान इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के दामाद दिल्ली पुलिस में सेवारत राजेश कुमार डडवाल भी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह को मिले इस सम्मान पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार को बधाई दी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।