Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
protest march was taken out in Jind to the Mini Secretariat regarding the demands
{"_id":"69a175a674ca9e318d06006d","slug":"video-protest-march-was-taken-out-in-jind-to-the-mini-secretariat-regarding-the-demands-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में मांगों को लेकर लघु सचिवालय तक निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में मांगों को लेकर लघु सचिवालय तक निकाला रोष मार्च
ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गुलाब बिरौली और नपा संघ के जिला अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित 26-27 हजार रुपये मासिक वेतन आज भी कागजों तक सीमित है। उन्होंने मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार सभी कच्चे सफाई व सीवर कर्मियों को बिना शर्त पक्का किया जाए और ठेका प्रथा को समाप्त कर नियमित भर्ती की जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और जोखिम भरे कार्य के लिए 50 लाख रुपये के बीमे की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस दौरान संदीप जाजवान, संजीव ढांडा और पवन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन 13 सूत्रीय मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।