Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Awareness program on World Hearing Day at Jind Civil Hospital, girl students took out a rally
{"_id":"69a167a7aaf1f1059e0137f1","slug":"video-awareness-program-on-world-hearing-day-at-jind-civil-hospital-girl-students-took-out-a-rally-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद नागरिक अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद नागरिक अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने निकाली रैली
नागरिक अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने आमजन को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम से पूर्व नर्सिंग व फार्मेसी छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को कानों की देखभाल का संदेश दिया।
डॉ. राजेश भोला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को सुनने की क्षमता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर जब तक व्यक्ति को सुनने में कमी का अहसास होता है, तब तक कान की लगभग 30 प्रतिशत हियर सेल्स नष्ट हो चुकी होती हैं। इसलिए समय-समय पर कानों की जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि घर पर कान साफ करने की कोशिश न करें और न ही हेयरपिन, माचिस की तीली या अन्य नुकीली वस्तु कान में डालें, इससे कान का पर्दा फट सकता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दर्द निवारक या एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन भी हानिकारक हो सकता है। तेज आवाज और लाउड म्यूजिक से दूरी बनाए रखें तथा सुनने में कमी महसूस होने पर ऑडियोमेट्री जांच अवश्य कराएं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने बताया कि कान में वैक्स जमना, संक्रमण, दर्द, पस आना, बुखार या सीटी जैसी आवाज सुनाई देना हियरिंग लॉस के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने शोरगुल वाले कार्यक्रमों में ईयर प्लग के उपयोग, इयरफोन का सीमित प्रयोग और नियमित जांच की सलाह दी। इस अवसर पर नर्स नीरू देवी, सुनीता दूहन भी मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।