{"_id":"69a097e783604e8cae071e29","slug":"voting-before-the-election-jind-news-c-199-1-sroh1006-149112-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरपीआई कार्यालय में तोड़फोड़, आंबेडकर नाम पर कालिख पोत लिखा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरपीआई कार्यालय में तोड़फोड़, आंबेडकर नाम पर कालिख पोत लिखा जय श्रीराम
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी10-शर्मा नगर में खोले कार्यालय पर आंबेडकर के नाम पर पोती गई कालिख और नीचे लिखा जय श्रीर
- फोटो : ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्राली।
विज्ञापन
जींद। शहर के शर्मा नगर में कुछ लोगों ने रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और कुछ सामान चोरी कर ले गए। इन्होंने आंबेडकर नाम पर कालिख पोतकर जय श्रीराम लिख दिया। आरोप है कि घटना से अवगत कराने के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
सफीदों निवासी सुनील कुमार और रामकिशन जांगड़ा ने बताया कि उन्होंने जींद के शर्मा नगर में किराये पर लेकर रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) कार्यालय खोला है। 24 फरवरी सुबह उन्हें पता चला कि कार्यालय का ताला टूटा है। उन्होंने देखा तो बेड, सोफे, अलमारी, बेड के गद्दे, मेज आदि चोरी हो गए हैं जो दो-तीन लाख रुपये के थे।
आरोप लगाया कि बदमाशों ने कार्यालय का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जो कि मालिक ने लगवाया था। उन्होंने कहा कि बदमाश उनसे जातीय रंजिश रखे हैं। इसलिए उनसे जानमाल का नुकसान होने का खतरा है।
पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने 21 जनवरी से पहले भी कार्यालय पर लगे सीसीटीवी और अन्य सामान तोड़े दिए थे। वहीं कार्यालय के बाहर आरपीआई आंबेडकर कार्यालय लिखा था जिस पर कालिख पोत दी थी। इससे पुलिस को अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की र्ग। इसके बाद मामला अनुसूचित जाति आयोग में चला गया जिस पर आयोग ने डीसी और एसपी को निर्देश दिए कि घटना की रिपोर्ट 15 दिनों में भिजवाएं लेकिन घटना की 15 दिन बीतने के बाद भी एसपी-डीसी ने रिपोर्ट नहीं भेजी है।
वर्जन
इससे पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अब इस मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। उन्हें पुराने मामले में धाराएं जोड़ने या फिर नई एफआईआर करने के निर्देश मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।-गीता देवी, प्रभारी, पुलिस चौकी रोहतक रोड
Trending Videos