सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police could not prove the encounter, court acquitted five accused

Jind News: पुलिस साबित नहीं कर सकी मुठभेड़, पांच आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police could not prove the encounter, court acquitted five accused
विज्ञापन
रोहतक। आठ साल पुरानी मुठभेड़ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में साबित नहीं हो सकी। आमने-सामने फायरिंग के बावजूद पुलिस एक भी खोल बरामद कर अदालत के सामने नहीं रख सकी और न कोई स्वतंत्र गवाह पेश कर सकी।
Trending Videos

साक्ष्य के अभाव में बुधवार को एएसजे रजनी यादव की अदालत ने पांच आरोपियों जींद के गांव करसौला निवासी अमित, मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशु व सोमबीर बहुअकबरपुर निवासी राहुल उर्फ दादा व गुरुग्राम के गांव बिस्वा निवासी विनीत उर्फ तिरची को बरी कर दिया। दूसरे केस में गिरफ्तारी के चलते सोमबीर गुरुग्राम तो राहुल भिवानी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए (अपराध जांच शाखा) द्वितीय के प्रभारी एसआई मंजीत सिंह ने जुलाई 2018 में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कहा कि कई मामलों में वांछित सोमबीर, अमित, अभिषेक, राहुल व अन्य के दो गाड़ियों में सवार होकर भैंसरू कलां से समचाना गांव जाने की सूचना मिली।
पुलिस ने योजना के तहत दबिश देकर दोनों गाड़ियों को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को हथियारों सहित दबोच लिया और पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया।
बाक्स
बचाव पक्ष ने कहा-फायरिंग के बावजूद गोलियों के खोल नहीं मिले
अदालत में बचाव पक्ष ने कहा कि आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने पुलिस की टीम पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इसके बावजूद एक भी खोल बरामद नहीं दिखाया गया। दूसरा वारदात में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। तीसरा गुप्त सूचना में पुलिस को दोनों गाड़ियों का नंबर या रंग नहीं बताया गया। ऐसे में पुलिस ने गाड़ियों की पहचान किस आधार पर की। चौथा फायरिंग के बावजूद किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने पूरी कहानी फर्जी तरीके से बनाई है। इसके बाद कोर्ट ने साक्ष्य की कमी को देखते हुए आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed