सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   CUET UG 2026 Registration Ends Today: Apply at cuet.nta.nic.in, Exam from May 11 to 31

CUET UG 2026: तुरंत भरें सीयूईटी यूजी का फॉर्म, आज है अंतिम तिथि; इतना लगेगा आवेदन शुल्क

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फीस जमा करने के लिए 7 फरवरी तक का समय होगा। करेक्शन विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुलेगी। 12वीं पास या बोर्ड देने वाले छात्र आवेदन के पात्र हैं।
 

CUET UG 2026 Registration Ends Today: Apply at cuet.nta.nic.in, Exam from May 11 to 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

CUET UG 2026 Registration Last Date Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 फरवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 7 फरवरी तय की गई है।

Trending Videos

परीक्षा और करेक्शन विंडो की जानकारी

शेड्यूल के अनुसार सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ विदेश के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 9 फरवरी से करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार 11 फरवरी तक अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 4 फरवरी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और जरूरी निर्देश

यह परीक्षा देश की 48 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज के बैचलर कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा पास कर ली है या 2026 में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे इसके लिए पात्र हैं। आवेदन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले अपना आधार, यूडीआईडी कार्ड और श्रेणी प्रमाणपत्र अपडेट कर लें। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से जन्मतिथि, जेंडर और पता जैसी जानकारी स्वतः ली जाएगी, जबकि माता-पिता या अभिभावक का नाम उम्मीदवारों को अलग से भरना होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
  • ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस: 900 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर: 800 रुपये
  • भारत से बाहर परीक्षा केंद्र: 4500 रुपये


अतिरिक्त विषयों के लिए शुल्क क्रमशः 400 रुपये (जनरल), 375 रुपये (ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस), 350 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर) और 1800 रुपये (विदेशी केंद्र) रखा गया है।

CUET UG 2026 Application: सीयूईटी यूजी का फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर New Registration विकल्प चुनें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन विवरण बनाकर आगे बढ़ें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, यूनिवर्सिटी और विषयों का चयन करें।
  • फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed