{"_id":"698304d0aadf093baa03c4c7","slug":"dense-fog-turns-fatal-canter-crashes-into-truck-driver-killed-in-farah-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रफ्तार का कहर: ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत; महुअन टोल के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रफ्तार का कहर: ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत; महुअन टोल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना रात 12 बजे की है, जब घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य थी।
मथुरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण कैंटर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई। मंगलवार देर रात महुअन टोल के पास एक कैंटर चालक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। घटना रात 12 बजे की है, जब घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य थी।
सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी अभिलाख ने आशयर कैंटर चालक को घायल अवस्था में टोल प्लाजा की एम्बूलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि गाडी के कागजों के आधार पर पता चला कि गाडी खिड़की मोहल्ला किला गेट रोड ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी गौरव प्रजापति की है।
गाड़ी मालिक गौरव ने बताया कि मोतीझील पुरानी चांदनी जिला ग्वालियर निवासी जीवन उनकी आयशर कैंटर गाडी पर ड्राइवर था। वह ट्रक लेकर ग्वालियर जा रहा था। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है।
Trending Videos