सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Avimukteshwaranand come Braj address religious assembly

UP: ब्रज में आएंगे अविमुक्तेश्वरानंद, धर्मसभा को करेंगे संबोधित; कार्यक्रम को लेकर मिल गई अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धर्मसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। धर्मसभा को लेकर अनुमति मिल गई है। उनके आगमन को लेकर सनातन धर्म से जुड़े संगठनों में उत्साह का माहौल है। 

Avimukteshwaranand come Braj address religious assembly
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

माघ मेला प्रकरण में शासन की भूमिका के विरोध और सनातन धर्म की रक्षा के लिए देशभर में उठ रही आवाज के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शीघ्र ही ब्रज में धर्मसभा को संबोधित करने की स्वीकृति प्रदान की है। उनके आगमन को लेकर सनातन धर्म से जुड़े संगठनों में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपा।
Trending Videos


संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान गो-रक्षा, पवित्र नदियों की अविरलता, मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण तथा सनातन धर्म पर हो रहे कथित प्रहारों जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के आग्रह पर शंकराचार्य ने ब्रज में आकर धर्मसभा को संबोधित करने की सहमति दी। कार्यक्रम की तिथि शीघ्र घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य से मिलकर लौटे संजय चतुर्वेदी अल्पाइन, राकेश तिवारी ने बताया कि हाल ही में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के संयुक्त तत्वावधान बैठक हुई थी। इसमें शंकराचार्य को समर्थन देने और मुलाकात करने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसी के तहत उनसे मुलाकात करके उन्हें ब्रज आने का न्यौता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed