सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM Denies Rumours Over Railing Work at Banke Bihari Temple

UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग को लेकर फैली अफवाह, डीएम ने जानें क्या कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग का कार्य कराने में विशेष समुदाय के व्यक्ति को लगाए जाने की जो खबर वायरल हुई, उसे लेकर डीएम ने बयान जारी किया है। डीएम ने कहा कि विशेष समुदाय से जोड़कर भ्रम फैलाया गया है। 
 

DM Denies Rumours Over Railing Work at Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा किए जाने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सचिव एवं डीएम सीपी सिंह ने इसे नकार दिया है। उन्होंने उसे महज भ्रम फैलाने और कार्य में गतिरोध पैदा करने वाला करार दिया है।
Trending Videos


श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सचिव एवं डीएम सीपी सिंह ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। इसके अध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देशन में सीएसआर फंड से श्रद्धालुओं को श्रीबांकेबिहारी के सुरक्षित दर्शन के लिए रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है। मेरठ की कंपनी यह कार्य दिया गया है। इस कंपनी के मालिक रंजन शर्मा हैं, जबकि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रोहताश शर्मा के द्वारा रेलिंग लगाने का कार्य कराया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा यह कार्य न हो इसके लिए भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीम ने अपील की है कि यह ठाकुरश्री बाकेबिहारी का कार्य है, जो कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जा रहा है। यह कार्य पवित्र एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। यह कार्य किसी गैर संप्रदाय के द्वारा किया जा रहा है कि यह बात गलत है। कंपनी में कौन पार्टनर है और कौन नहीं, इस तरह की जांच न की जाती है और ना ही यह जांच का विषय होना चाहिए। उन्होंने नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से रेलिंग के कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed