UP Board 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में कम आए हैं अंक तो टूटने की जरूरत नहीं, ये बस एक रुकावट है मंजिल नहीं
UP Board low marks: अगर बोर्ड परीक्षा में अंक उम्मीद से कम आए हों, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि खुद को सुधारकर आगे और बेहतर करने का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board: यूपी बोर्ड के नतीजे आ चुके हैं। यह समय छात्रों के लिए तनाव से भरा होता है। परीक्षा में जिन छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिलते हैं, वे अक्सर निराशा या तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। उम्मीद के मुताबिक कम अंक आना असफलता की निशानी नहीं है, बल्कि यह सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है। परीक्षा में केवल अच्छे अंक ही आपकी योग्यता नहीं दर्शाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि छात्र अपनी क्षमता को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कारण को समझें
सबसे जरूरी कदम यह है कि कम अंकों के पीछे की वजह को समझा जाए। बिना कारण जाने आगे बढ़ना मुश्किल होता है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने प्रश्न-पत्रों को ध्यान से देखें और यह जानने की कोशिश करें कि गलती कहां हुई। क्या समय-प्रबंधन में कमी रह गई? या किसी विषय की समझ कमजोर थी? जब इन सवालों के जवाब मिल जाते हैं, तो अपनी कमजोरियों को पहचानना आसान हो जाता है। इसके बाद उन्हीं कमजोरियों पर फोकस करके सुधार किया जा सकता है, ताकि आगे बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।
संभावनाएं खत्म नहीं हुई
कम अंक आने का मतलब यह नहीं है कि आपके भविष्य की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। जीवन में सफलता के कई रास्ते हैं, सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित न रहें। आप अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार क्रिएटिव फील्ड, स्पोर्ट्स या स्किल-बेस्ड क्षेत्रों में अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं। आज के समय में डिग्री के साथ-साथ हुनर, मेहनत और प्रैक्टिकल जानकारी का होना भी उतना ही जरूरी है, इनसे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
- अपनी गलतियों को समझकर सुधार की योजना बनाएं।
- भविष्य के लिए दूसरे कॅरिअर विकल्पों को अपनाने पर विचार करें।
- आसपास के लोगों से सकारात्मक सहयोग लें।
- मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें।
- पढ़ाई के साथ जरूरी कौशल विकसित करें।
मन को रखें मजबूत
ऐसी परिस्थिति में, कई छात्र उदासी और आत्मविश्वास की कमी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में मन की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। खुद को शांत रखने और सोच को संतुलित बनाए रखने के लिए योग, ध्यान और हल्की शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। इससे न सिर्फ मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि पढ़ाई में ध्यान लगाने की क्षमता भी बेहतर होती है।
बजाय उन्हें समझें और प्रोत्साहित करें। सही मार्गदर्शन मिलने पर छात्र जल्दी ही अपने तनाव से बाहर निकलकर बेहतर प्रदर्शन की ओर बढ़ सकते हैं।