सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Statistics Program Secures Package 11 Lakhs in Science Placements Data Released in Quarterly Newsletter

बीएचयू: साइंस प्लेसमेंट में सांख्यिकी का पैकेज 11.89 लाख, त्रैमासिक न्यूजलेटर में आंकड़ा जारी; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 22 May 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू के साइंस प्लेसमेंट में सांख्यिकी विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। त्रैमासिक न्यूजलेटर में जारी आंकड़ों के अनुसार विभाग का सर्वाधिक पैकेज 11.89 लाख रुपये रहा। विप्रो और एसेंचर समेत कई कंपनियों में डेटा एनालिस्ट और बिजनेस रिस्क एनालिस्ट की मांग बढ़ी है। प्लेसमेंट में सांख्यिकी विभाग के 36 छात्रों का चयन हुआ है।

BHU Statistics Program Secures Package 11 Lakhs in Science Placements Data Released in Quarterly Newsletter
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू में विज्ञान संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में सांख्यिकी का स्ट्राइक रेट 66 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते नौ महीने में 54 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है जिसमें से 36 छात्र सिर्फ सांख्यिकी के ही हैं। इन्हें विप्रो, क्रीट, एसेंचर, अर्नस्ट एंड यंग, ईबीएम जैसी कंपनियों में नौकरियां मिली हैं। 



वहीं, पिछले तीन महीने में विज्ञान संस्थान के 17 प्लेसमेंट में सांख्यिकी के 13 विद्यार्थियों को ऑफर मिले। इनका पैकेज 11.89 लाख रुपये तक जा चुका है। विज्ञान संस्थान के त्रैमासिक न्यूजलेटर में इनका आंकड़ा जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में सांख्यिकीविदों का मानना है कि डिजिटल और एआई के आने के बाद से इंडस्ट्रीज में डेटा पर काम करने वालों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बीएचयू के सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीपी सिंह के अनुसार ऑफर्स के साथ ही औसत पैकेज भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos


हालिया जारी अप्रैल के त्रैमासिक न्यूजलेटर में बताया गया है कि पिछले तीन महीने में विज्ञान संस्थान से 17 प्लेसमेंट में सांख्यिकी के 13 विद्यार्थियों का चयन विप्रो कंपनी में 9-9 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ। जबकि विज्ञान के सीआईएमएस में 8.50 लाख तक का पैकेज गया। वहीं, जनवरी से लेकर मार्च तक 22 में से 14, पिछले साल अगस्त से अक्तूबर तक पांच में से चार और 2025 में ही जुलाई से सितंबर तक 10 में से छह चयन सांख्यिकी के विद्यार्थियों के हुए थे। 

एमबीए प्लेसमेंट में 69% छात्र-31% छात्राएं
बीएचयू में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट देने वाले एमबीए कोर्स 187 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ जिनमें से अधिकतम पैकेज 16 लाख रुपये और औसत पैकेज 8 लाख तक रहा। सबसे ज्यादा एमबीए के 65, एमबीए-इंटरनेशनल बिजनेस और एमबीए-एग्री बिजनेस के 61-61 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इनमें 69 फीसदी छात्र और 31 फीसदी छात्राएं शामिल रहीं। इनकी एकेडमिक विविधता भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed