UP: कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगे
Suvendu Adhikari PM Murder Case: पश्चिम बंगाल में रथ हत्याकांड में गिरफ्तार राज सिंह को सीबीआई जांच के बाद अदालत ने बरी कर दिया। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि बंगाल पुलिस ने गलत पहचान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया था। राज सिंह ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सीबीआई और मीडिया को धन्यवाद दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ballia News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के कारण गिरफ्तार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव राज सिंह को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला स्थित बारासात कोर्ट ने रिहा कर दिया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा था, लेकिन मुजफ्फरपुर से राजकुमार सिंह राज निवासी रततोपुर रसड़ा की गिरफ्तार के बाद रथ हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।
राजकुमार सिंह से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग के बाद सीबीआई टीम ने कोर्ट को बताया कि बंगाल पुलिस ने गलत पहचान व नाम के कारण बेकसूर को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को राज सिंह पश्चिम बंगाल से घर पहुंचे तो परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सीबीआई का जताया आभार
राज सिंह ने मीडिया को बताया कि अयोध्या एसओजी व बंगाल एसटीएफ की गलतफहमी के कारण गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल सीआईडी कार्यालय ले जाकर रथ हत्याकांड में जबरदस्ती फसाने के लिए धमकी व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। राज ने निर्दोष बचने का श्रेय सीबीआई को देते हुए कहा कि उन्ही की बदौलत आज परिवार के बीच में हूं अन्यथा बंगाल पुलिस मेरा एनकाउंटर कर चुकी होती।
मीडिया को भी धन्यवाद दिया कि परिजनों द्वारा दिए गए सीसी फुटेज चलाने के कारण सीबीआई की टीम बलिया पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर सच्चाई जानी। राज ने कहा कि संकट के घड़ी में परिवार के लोग ही साथ देते हैं, संगठन के लोग परिवार का भी हालचाल पूछने नहीं आए।
राज सिंह ने बताया था कि बंगाल पुलिस द्वारा डराया और धमकाया गया। उनसे कहा गया कि झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगे, पिस्टल दिखलाते हुए एनकाउंटर कर देंगे. लेकिन मैने पुलिस से साफ कह दिया कि मेरा हत्याकांड में कोई वास्ता नहीं है। योगी आदित्यनाथ से अयोध्या एसओजी की जांच की मांग किया। उनकी गलती से मेरा व परिवार की बदनामी हुई। ये लोग चाहे तो किसी को फर्जी रूप से फंसा कर अपराधी करार दे सकते हैं।
विपक्ष चाहे जो कहे, सीबीआई ने निष्पक्ष काम किया
घर लौटने के बाद राज सिंह और मां जामवंती देवी दोनों ने ही मीडिया और सीबीआई का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। राज सिंह ने कहा कि सीबीआई ने कस्टडी में उनके साथ किसी प्रकार की बदतमीजी नहीं हुई और सीबीआई ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच की। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अगर कोई बेगुनाह है, तो उसे पुलिस या एसओजी के चक्कर में पड़ने के बजाय सीधे सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए, क्योंकि वह बेगुनाह को न्याय दिलाकर ही रहती है।