{"_id":"6a0f5cfd513f34de3c0f14ab","slug":"bus-and-bike-collide-two-people-injured-ballia-news-c-190-1-bal1001-164467-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दया छपरा। बैरिया-रेवती मार्ग पर चकिया डेरा के पास बृहस्पतिवार की दोपहर कुत्ते को बचाने में सड़क हादसा हो गया। बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार घनश्याम प्रसाद (55) और दीपक कुमार (22) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस लेकर चालक भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निजी बस बैरिया से रेवती की ओर जा रही थी, जबकि रेवती की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे। चकिया डेरा के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क के बीचोंबीच आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रही बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद चालक बस लेकर रेवती की तरफ भागने में सफल रहा।
दोनों घायलों को एक ई-रिक्शा पर लादा और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। घायलों की पहचान घनश्याम प्रसाद (55) और दीपक कुमार (22) के रूप में हुई है, जो रेवती के निवासी बताए जा रहे हैं। सोनबरसा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए परिजन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अपने साथ जिला मुख्यालय ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos