सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity: Hourly cuts at night in 120 villages, tripping throughout the day

बिजली : 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity: Hourly cuts at night in 120 villages, tripping throughout the day
विज्ञापन
बलिया। भीषण गर्मी के बीच 120 से ज्यादा गांवों में अघोषित बिजली कटौती बढ़ गई है। दिन भर ट्रिपिंग और रात में हर घंटे कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।

बिजली निगम इसके पीछे ओवरलोडिंग, स्थानीय ट्रांसफॉर्मर पर दबाव, केबल व तार में खराबी बता दे रहे हैँ।
शहर क्षेत्र के बहेरी, जापलिनगंज, आवास विकास काॅलोनी, रामपुर उदयभान, आनंद नगर, सिविल लाइन इलाका, हरपुर, सतनी सराय, बहादुरपुर आदि मोहल्ले में लोगों को बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की कटौती से पानी तक का संकट खड़े हो जा रहे है। इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बेकार साबित हो रही है। बुधवार की रात गुरुद्वारा रोड में बिजली सप्लाई ठप होने पावर हाउस 20 की संख्या में मोहल्ले के लोग पहुंच गए थे। बिजली विभाग की तरफ से सप्लाई ठप होने का कारण फाल्ट बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़वार में ग्रामीण इलाकों में 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। लोगों का दिन किसी तरह लोग समय गुजार ले रहे हैं, लेकिन रात के समय बिजली कटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कई गांवों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, लो बोल्टेज की समस्या से मोटर और सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। जेई राम नारायण यादव ने बताया कि जिला स्तर से बिजली कटौती की जा रही है। फीडर पर बिजली आते ही तत्काल सप्लाई बहाल कर दी जाती है।
लो वोल्टेज से लोग हो जा रही बेहाल : फेफना। क्षेत्र के सागरपाली, बघेजी, वैना, गंगहरा, थमहनपुरा, इन्द्रपुर, अराजी माफी सागरपाली, पांडेपुर मिश्र, पकड़ी सहित कई गांवों के लोगों ने बिजली कटौती और लगातार हो रही ट्रिपिंग पर नाराजगी जताई है। क्षेत्रीय निवासी धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र यादव, संतोष राम, लाला राजभर और करन वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले लगभग छह महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि तीन दिन से फाल्ट पकड़ में नहीं आ रहा था। अब ठीक हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed