सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four women from Bihar arrested for stealing woman's purse in e-rickshaw

Ballia News: ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four women from Bihar arrested for stealing woman's purse in e-rickshaw
विज्ञापन
नगरा। थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर कर रही निर्जला देवी के पर्स चोरी करने में अंतरप्रांतीय महिला उचक्का गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बृहस्पतिवार की सुबह चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के 8500 रुपये बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 मई को इंदासों गांव की रहने वाली निर्जला देवी परसिया चट्टी से एक ई-रिक्शा में सवार होकर दवा लेने के लिए रसड़ा जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में पहले से ही पैसेंजर बनकर बैठी चार शातिर महिलाओं ने नजरें बचाकर निर्जला देवी के पर्स पर हाथ साफ कर दिया। उसमें रखे 11,000 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित महिला को जब पर्स से पैसे गायब होने की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत नगरा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर हुलिये के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह नगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल महिलाएं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और नगरा कस्बा स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप हनुमान मंदिर के पास से चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

तलाशी में उनके पास से 8500 रुपये बरामद हुए। थाने लाकर जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने ई-रिक्शा में निर्जला देवी का पर्स चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। चारों महिला अपराधी बिहार की रहने वाली हैं। भीड़भाड़ वाले वाहनों और चट्टियों पर उचक्कागिरी करती हैं। आरोपियों की पहचान सुरभि निवासी बिहिया थाना, जनपद आरा, शिवानी, राजनी, चंदा निवासी आरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed