CBSE 12th Result 2025: उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली अंतर, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा इंटर का रिजल्ट
CBSE Board Result 2025 Vs 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित हो चुका है। इस साल कुल 88.39% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जो लड़कों से 5.94% ज्यादा है। जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा इस बार का प्रदर्शन।
यहां पढ़ें सीबीएसई 12वीं का लाइव अपडेट
यहां पढ़ें सीबीएसई 10वीं का लाइव अपडेट


विस्तार
CBSE Board Result 2025 Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 आज घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 88.39% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले हल्का सुधार दर्शाता है। 2024 में 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% था।
यहां पढ़ें सीबीएसई 12वीं का लाइव अपडेट
यहां पढ़ें सीबीएसई 10वीं का लाइव अपडेट
इस साल भी लड़कियों ने नाम किया रोशन
परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। इस प्रकार, लड़कियों ने लड़कों से 5.94% अधिक अंक हासिल किए। यह अंतर पिछले साल भी देखा गया था, जब लड़कियों ने लड़कों को 6.10% से पीछे छोड़ा था।
यह भी पढ़ें:- सीबीएसई 12वीं में आए हैं कम अंक...? घबराएं नहीं, मिलेगा सुधार का मौका
CBSE Class 12th Result 2024: 87.98% रहा था ओवरऑल रिजल्ट
पिछले साल कक्षा 12वीं में भी लड़कियां लड़कों से आगे थी। 2024 में कक्षा 12वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 6.40% अधिक रहा था। लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत और लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा था।
यहां देखें 2025 और 2024 के नतीजों में किसने जीती बाजी
विवरण | 2025 | 2024 |
---|---|---|
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 88.39% | 87.98% |
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 91.64% | 91.50% |
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत | 85.70% | 85.12% |
CBSE Board Result: 12वीं में पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
- 2025: 88.39%
- 2024: 87.98%
- 2023: 87.33%
- 2022: 92.71%
- 2021: 99.37%
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- अब 'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नयी विंडो खुलेगी।
- लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड, और जन्म तिथि भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।