फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Launches 19 Free Online Courses for Classes 8 to 12 Students

CBSE: सीबीएसई ने शुरू किए 19 फ्री ऑनलाइन कोर्सेज, कक्षा आठ से 12 तक के छात्रों को मिलेगा नई तकनीकों का ज्ञान

Thu, 09 Jul 2026 03:22 PM IST
Shahin Praveen देवाशीष उपाध्याय, कॅरिअर सलाहकार
देवाशीष उपाध्याय, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Jul 2026 03:22 PM IST
सार

CBSE Free Courses: सीबीएसई ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सेज का उद्देश्य छात्रों को स्कूली स्तर पर ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और अन्य नई तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि वे भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने कौशल विकसित कर सकें।

विज्ञापन
CBSE Launches 19 Free Online Courses for Classes 8 to 12 Students
CBSE Free Courses - फोटो : AI

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों को नई और आधुनिक तकनीके सीखने का मौका दे रहा है। इसके लिए सीबीएसई ने एनआईईएल आईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी (एनडीयू) प्लेटफॉर्म पर 19 ऑनलाइन कोर्सेज मुफ्त में उपलब्ध कराए हैं। इन कोर्स के जरिये छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), पाइथन प्रोग्रामिंग आदि जैसी नई तकनीकों की जानकारी ले सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि छात्रों को स्कूली स्तर पर ही इन क्षेत्रों की शुरुआती समझ मिल जाएगी। इससे वे आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। 

विज्ञापन

आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए 

ये 19 ऑनलाइन कोर्सेज कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए हैं। इन कोर्सेज में प्रोग्रामिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और अन्य एडवांस्ड डिजिटल क्षेत्र शामिल हैं। इन निःशुल्क कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों और डिजिटल कौशल की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इन ऑनलाइन कोर्सेज का उद्देश्य छात्रों में डिजिटल कौशल, प्रोग्रामिंग क्षमता और नई तकनीकों की समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार हो सकें।

विज्ञापन

कौन-कौन से कोर्स मौजूद हैं 

इन कोर्स में एडब्ल्यूएस डेवसेकऑप्स के बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के पाठ्यक्रम, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और 3डी प्रिंटिंग, आरटीएल, आईपी इंटीग्रेशन और एसओसी साइनऑफ से जुड़े प्रशिक्षण, कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स के कोर्स, चिपक्राफ्ट, डीपक्राफ्ट स्टूडियो, जेनरेटिव एआई का परिचय, पाइथन लैंग्वेज, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), वेब डिजाइनिंग और पब्लिशिंग, वीएलएसआई डिजाइन फ्लो (आरटीएल से जीडीएस-II) और युवा एआई फॉर ऑल जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी (एनडीयू) प्लेटफॉर्म पर 19 फ्री ऑनलाइन कोर्सेज उपलब्ध हैं।
  • इन कोर्सेज के माध्यम से छात्र नई और उभरती तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
  • कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र इन ऑनलाइन कोर्सेज का लाभ उठा सकते हैं।
  • छात्र अपनी सुविधा और समय के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

 

कोर्स की अवधि

सीबीएसई ने एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी कोर्स छात्रों के लिए निःशुल्क किए हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को पूरा कर सकते हैं। अलग-अलग कोर्स की अवधि उनकी विषयवस्तु के आधार पर तय की गई है। कुछ छोटे कोर्स जहां डेढ़ घंटे में पूरे किए जा सकते हैं, वहीं कुछ विस्तृत पाठ्यक्रमों की अवधि 20 घंटे से भी अधिक है।

यहां करें आवेदन

इच्छुक छात्र एनआईईएलआईटी डिजिटल यूनिवर्सिटी (एनडीयू) के ऑनलाइन पोर्टल ndu.digital/पर जाकर अपनी रुचि के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed