फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICMAI CMA Foundation June 2026 Result Declared, Merit List Released

CMA Foundation: सीएमए फाउंडेशन के नतीजे घोषित, विग्नेश एस ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1; देखें टॉप-10 की लिस्ट

Thu, 09 Jul 2026 01:18 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Jul 2026 01:18 PM IST
सार

ICMAI CMA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CMA फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम के साथ मेरिट सूची भी जारी की गई है।

विज्ञापन
ICMAI CMA Foundation June 2026 Result Declared, Merit List Released
ICMAI CMA Foundation Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ICMAI CMA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन विवरण की मदद से परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने परिणाम के साथ उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी भी उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


CMA फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को देशभर में किया गया था। परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा गया। अब सफल अभ्यर्थी CMA पाठ्यक्रम के अगले चरण की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

CMA Foundation June 2026 Merit List: टॉप रैंकर्स

रैंक नाम शहर
1 विग्नेश एस चेन्नई
2 टिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी गुंटूर
3 गौरांगी शुक्ला आगरा
4 गोर्थिस एसएन दत्ता तेजस्वी गुंटूर
5 वैभव जैन हैदराबाद
5 येरुवा मैरी निशिता गुंटूर
6 सिल्पा बारिक विशाखापत्तनम
6 उप्पू पवन कुमार गुंटूर
6 मोरम वेंकट प्रवीण कुमार रेड्डी गुंटूर
7 सहिष्णु एसएनएसवी मारिंगन्ति हैदराबाद
7 सोनक्षिका शारदा जयपुर
8 क्रेशिव ए मदुरै
8 कोठामासु यज्ञश्री वेंकट मणि इंद्रनील गुंटूर
9 श्रुति दित्तकवि हैदराबाद
9 सुमीत सिकदर राउरकेला
9 मनोज सुरेशभाई पटेल अहमदाबाद
9 पुजरानी नायक कटक
10 आर सुगुरेश पाटिल गुंटूर

मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत के छात्रों का दबदबा देखने को मिला, जबकि उत्तर भारत से आगरा की गौरांगी शुक्ला और जयपुर की सोनक्षिका शारदा ने भी टॉप-10 में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

CMA फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही, सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50% या उससे अधिक अंक हासिल करना भी जरूरी है। दोनों शर्तों को एक साथ पूरा करने पर ही उम्मीदवार को सफल माना जाता है।

यदि कोई अभ्यर्थी इनमें से किसी एक शर्त को भी पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा में असफल माना जाएगा और अगले परीक्षा सत्र में दोबारा परीक्षा देनी होगी। इसलिए केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक हासिल करना भी आवश्यक है।

 

CMA Foundation Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध CMA Foundation Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Identification Number/Registration Number दर्ज करें।
  • View Result या Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed