फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU PG Seat Allotment Result 2026 Released for MFA, BPEd, MPEd and Music Courses

DU PG Admission: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू ने जारी किया आवंटन परिणाम, कब तक स्वीकार करनी होगी सीट?

Fri, 10 Jul 2026 02:54 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Jul 2026 02:54 PM IST
सार

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने पीजी प्रवेश 2026 के तहत एमएफए, बीपीएड, एमपीएड और म्यूजिक जैसे दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें 11 जुलाई तक उसे स्वीकार करना होगा।
 

विज्ञापन
DU PG Seat Allotment Result 2026 Released for MFA, BPEd, MPEd and Music Courses
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU PG Seat Allotment Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम एमएफए, बीपीएड, एमपीएड और म्यूजिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना सीट आवंटन परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने चयनित उम्मीदवारों को 11 जुलाई 2026 तक आवंटित सीट स्वीकार करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवार का दावा समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन

कितनी सीटों का आवंटन किया गया है?

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस चरण में कुल 1,765 सीटों का आवंटन किया है। इनमें बड़ी संख्या नई सीटों की है, जबकि कुछ सीटें प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों के लिए आवंटित की गई हैं।

  • कुल 1,765 सीटों का आवंटन किया गया है।
  • इनमें 1,551 नई सीटें शामिल हैं।
  • 214 सीटें प्रदर्शन आधारित (परफॉर्मेंस बेस्ड) कार्यक्रमों के लिए आवंटित की गई हैं।
  • सीट आवंटन एमएफए, बीपीएड, एमपीएड और म्यूजिक पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है।

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे स्वीकार करना जरूरी होगा। पहले बात समय सीमा की करें तो उम्मीदवारों को 11 जुलाई 2026 तक सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

  • आवंटित सीट को 11 जुलाई तक स्वीकार करना होगा।
  • सीट स्वीकार करने के बाद आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
  • समय सीमा चूकने पर सीट रद्द हो सकती है।
विज्ञापन

एक वर्षीय और एमएससी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कब तक होंगे?

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक वर्षीय स्नातकोत्तर और दो वर्षीय एमएससी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी रखी है। इन पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

  • एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन जारी हैं।
  • दो वर्षीय एमएससी कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 है।
  • आवेदन पीजी पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।

एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों क्या हाल है?

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू किए गए एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों में छात्रों की अच्छी रुचि देखने को मिल रही है। विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक हजारों छात्र इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर चुके हैं।

  • अब तक 8,823 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
  • यह कार्यक्रम चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए है।
  • कार्यक्रम यूजीसीएफ 2022 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed