केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने दी है। विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और उमंग एप के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
CBSE Class 12 Result 2021: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे।
cbseresults.nic.in
results.gov.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in
digilocker.gov.in
DigiLocker app
UMANG app
IVRS
SMS
इसे भी पढ़ें-कक्षा 10वीं, 12वीं: इन 4 बोर्ड के परिणाम आज होंगे जारी, यहां देखें रिजल्ट घोषणा का समय
उमंग एप और एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसी तरह, विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।