JEE Main Admit Card: पांच से आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन सत्र-2 का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5 से 8 अप्रैल के बीच है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2026 सत्र-2 (JEE Main) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
एडमिट कार्ड पाने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना जरूरी है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश तभी मिलेगा जब यह दस्तावेज साथ में होगा, इसलिए इसे पहले ही निकालकर सुरक्षित रख लें।
देखें परीक्षा तिथियां
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा JEE (Main) 2026 सत्र-2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।यह परीक्षा देश के 304 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में लगभग 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार करीब 11.23 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
जेईई मेन 2026 पोर्टल में एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स लागू
परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए NTA ने कड़े साइबर सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। JEE (Main) 2026 के लिए विकसित ऑनलाइन पोर्टल में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं:
- AI आधारित फेस मैचिंग
- OTP आधारित आधार e-KYC सत्यापन
- आधार/डिजिलॉकर फोटो से लाइव फोटो मिलान
- अपलोड फोटो का लाइव वेरिफिकेशन
- UDID पोर्टल से PwBD विवरण स्वतः प्राप्त
- परीक्षा शहर चुनने का विकल्प केवल वर्तमान और स्थायी पते वाले राज्यों तक सीमित
एडमिट कार्ड, सीट अलॉटमेंट और एग्जाम प्रोसेस की पूरी जानकारी
- परीक्षा में शामिल एजेंसियां: JEE Main परीक्षा को सुरक्षित और सही तरीके से कराने के लिए NTA के साथ कई सरकारी एजेंसियां, राज्य और जिला अधिकारी, परीक्षा अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड मिलकर काम करते हैं।
- उम्मीदवारों की जांच: परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा जांच (तलाशी) अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों के लिए अलग से जांच कक्ष बनाए गए हैं, ताकि प्रक्रिया आरामदायक और सुरक्षित रहे।
- सीट और कंसोल व्यवस्था: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा। जांच के बाद उन्हें अपनी लैब में जाना होगा और रजिस्ट्रेशन डेस्क पर रिपोर्ट करना होगा। वहां आधार कार्ड से पहचान की जाएगी और फोटो ली जाएगी। इसके बाद हर उम्मीदवार को अलग सीट और कंप्यूटर दिया जाएगा।
- सुरक्षा व्यवस्था: परीक्षा केंद्रों पर जैमर और CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। NTA अपने कंट्रोल रूम से AI तकनीक के जरिए सभी केंद्रों की निगरानी करेगा, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।
- एडमिट कार्ड जानकारी: 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 मार्च 2026 को जारी हो चुके थे। बाकी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 1 अप्रैल 2026 से NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकता है।