सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MP RTE Lottery Result 2026 out now; 1,06,051 students get free admission in private schools

MP RTE Result 2026: एमपी आरटीई लॉटरी का परिणाम जारी; 1,06,051 बच्चों को मिला निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

MP RTE Lottery Result 2026: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 अप्रैल 2026 को आरटीई लॉटरी का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मध्यप्रदेश में 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश मिला। दूसरे चरण की लॉटरी का आयोजन 15 अप्रैल के बाद किया जाएगा।
 

MP RTE Lottery Result 2026 out now; 1,06,051 students get free admission in private schools
MP RTE Lottery Result 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

MP RTE Lottery Result 2026: स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने आज, 2 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश आरटीई लॉटरी परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभिभावकों और संरक्षकों ने बाल शिक्षा के निःशुल्क और अनिवार्य अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत मध्य प्रदेश के गैर-सरकारी (निजी) स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अब परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। बच्चों के स्कूल आवंटन की स्थिति आरटीई पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Trending Videos


अभिभावक पोर्टल से ही आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवंटित स्कूल से संबंधित जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1,06,051 बच्चों को मिला निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिला

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने लॉटरी परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आरटीई कानून के तहत पहले चरण की लॉटरी में 1,06,051 बच्चों को प्रदेश के निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिला मिला। इनमें से 91,5443 बच्चों को उनकी पहली पसंद का स्कूल आवंटित किया गया है। 

15 अप्रैल के बाद दूसरे चरण की लॉटरी

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि बाकी बच्चों को जो भी विकल्प दिया जाएगा, उनके लिए 15 अप्रैल के बाद दूसरे चरण की लॉटरी का आयोजन किया जाएगा।

आवंटन पत्र डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश आरटीई लॉटरी 2026 का परिणाम घोषित हो चुका है। जिन अभिभावकों के बच्चों को मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की गई हैं, वे rteportal.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए अभिभावकों को आवेदन संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। 

आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

अभिभावकों को निम्नलिखित क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा।

  • आवेदन संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed