बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Curriculum 2026-27: Class 9 10 Syllabus Releasing April 2 Check Class 11 12 Details

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई बोर्ड दो अप्रैल को जारी करेगा 9वीं-10वीं का करिकुलम, इतने बजे से देख सकेंगे

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई 2 अप्रैल 2026 को कक्षा 9वीं और 10वीं का नया करिकुलम जारी करेगा, जिसे दोपहर 3 बजे देखा जा सकेगा। वहीं, 11वीं-12वीं का सिलेबस पहले ही जारी हो चुका है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषय और स्कीम ऑफ स्टडीज चेक कर सकते हैं।
 

CBSE Curriculum 2026-27: Class 9 10 Syllabus Releasing April 2 Check Class 11 12 Details
CBSE Board - फोटो : cbseacademic.nic.in
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Curriculum 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) 2 अप्रैल 2026 को कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए सेकेंडरी करिकुलम (Part-1) जारी करेगा। बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, नया सिलेबस दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 10 में प्रवेश लेंगे, वे जारी होते ही बोर्ड के आधिकारिक माध्यमों पर सिलेबस चेक कर सकेंगे।

Trending Videos

 

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क-2023 के अनुसार होगा नया सिलेबस

सीबीएसई इस बार नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF-2023) के अनुसार पढ़ाई का नया ढांचा लागू कर रहा है। इसी के तहत कक्षा 9वीं से नए बदलाव शुरू किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बताया कि 9वीं और 10वीं का करिकुलम 2 अप्रैल को जारी होगा, जिसमें विषयों की नई संरचना और बदलावों की जानकारी दी जाएगी।

2 अप्रैल को वेबिनार भी होगा आयोजित

सीबीएसई ने जानकारी दी है कि सिलेबस जारी करने के साथ ही 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे एक विशेष वेबिनार आयोजित किया जाएगा।

  • यह वेबिनार सीबीएसई मुख्यालय, सेक्टर-23, द्वारका (नई दिल्ली) में होगा।
  • इसमें नए सिलेबस, स्कीम ऑफ स्टडीज और बदलावों की जानकारी दी जाएगी।
  • वेबिनार का लाइव लिंक YouTube पर उपलब्ध कराया गया है।

11वीं-12वीं का करिकुलम पहले ही जारी

सीबीएसई ने कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए सेकेंडरी करिकुलम पार्ट-2 पहले ही जारी कर दिया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

करिकुलम में क्या-क्या शामिल है?

कक्षा 11वीं-12वीं के करिकुलम में शामिल हैं-

  • भाषाएं [Languages (Group-L)]
  • शैक्षणिक वैकल्पिक विषय [Academic Electives (Group-A)]
  • आंतरिक मूल्यांकन के विषय

यह करिकुलम छात्रों को नए सत्र में विषय चयन और पढ़ाई की योजना बनाने में मदद करेगा।

छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

  • 9वीं-10वीं का सिलेबस 2 अप्रैल 2026, दोपहर 3 बजे जारी होगा।
  • 11वीं-12वीं का सिलेबस पहले से उपलब्ध कर दिया गया है।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट और मीडिया चैनल पर अपडेट चेक करते रहें।

पढ़ाई में क्या होगा खास बदलाव?

नया करिकुलम कंपिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, और होलिस्टिक डेवलपमेंट पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य छात्रों की समझ और व्यावहारिक सीख को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed