सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2026 Result Declared: 41,872 Candidates Appeared for MBA and PGDM Entrance Exam

CMAT 2026 Result: सीमेट, एमबीए और पीजीडीएम का रिजल्ट घोषित, 41,872 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा; यहां से करें चेक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Feb 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

CMAT 2026 Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 41,872 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एमबीए और पीजीडीएम प्रवेश के लिए आवश्यक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CMAT 2026 Result Declared: 41,872 Candidates Appeared for MBA and PGDM Entrance Exam
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

CMAT 2026 Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड) दर्ज करके सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (CMAT) 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

110 शहरों में आयोजित हुई सीमेट परीक्षा

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)-2026 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 25 जनवरी 2026 को देश भर के 110 शहरों में 259 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। कुल 53,453 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 41,872 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CMAT 2026: श्रेणीवार पंजीकरण विवरण

लिंग सामान्य ईडब्ल्यूएस ओबीसी (NCL) एससी एसटी PwD/PwBD कुल
महिला 14,251 2,933 6,515 1,400 414 40 25,513
पुरुष 12,717 3,834 8,881 1,980 526 106 27,938
तृतीय लिंग 2 0 0 0 0 0 2
कुल योग 26,970 6,767 15,396 3,380 940 146 53,453
 

CMAT 2026: श्रेणीवार उपस्थिति विवरण

लिंग सामान्य ओबीसी (NCL) एससी एसटी ईडब्ल्यूएस दिव्यांग कुल
महिला 10,790 2,394 5,331 1,061 329 31 19,905
पुरुष 9,711 3,171 7,210 1,479 395 76 21,966
तीसरा लिंग 1 0 0 0 0 0 1
कुल योग 20,502 5,565 12,541 2,540 724 107 41,872

दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 को एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित किया, जो दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। सीएमएटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देशभर के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed