सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CTET Re-Exam Date Announced: Paper 2 to Be Held on 1 March for Affected Candidates

CTET Re-exam Date: सीटेट पेपर 2 री-एग्जाम डेट घोषित, प्रभावित अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका; इस दिन होगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

CTET Re-exam Date 2026 OUT: सीबीएसई ने सीटेटे के पेपर 2 के लिए री-एग्जाम डेट घोषित कर दी है। यह परीक्षा उन प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी जिनकी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। उम्मीदवारों को अब दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी।

CTET Re-Exam Date Announced: Paper 2 to Be Held on 1 March for Affected Candidates
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार

CTET Re-exam Date 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र के तहत पेपर 2 के लिए री-एग्जाम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के लिए लिया गया है जिनकी परीक्षा बिहार के वैशाली जिले में स्थित कुछ केंद्रों पर रद्द कर दी गई थी।

Trending Videos


रद्द हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब 1 मार्च को पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह कदम प्रभावित अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर नहीं हुई परीक्षा

सीबीएसई ने सीटेटे (CTET) का 21वां संस्करण 7 और 8 फरवरी, 2026 को (पेपर-I और पेपर-II) आयोजित किया। प्रशासनिक कारणों से, 7 फरवरी, 2026 को पेपर-II की परीक्षा कुछ केंद्रों पर आयोजित नहीं की जा सकी, जिसमें लक्ष्य अकादमी, बरडीहा, पातेपुर, वैशाली (हाजीपुर), बिहार-843110 तथा सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर, केशोपुर, पोस्ट ऑफिस बलुका राम वैशाली, बिहार-844113 शामिल है।

1 मार्च का होगी परीक्षा

अब इन दोनों केंद्रों पर पेपर-II की परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को होगी। जिन उम्मीदवारों का केंद्र इन जगहों पर था, उन्हें नया प्रवेश पत्र उनके लॉगिन में जल्द मिलेगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट ctet.nic.in से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और तय तारीख पर परीक्षा दें। यह अंतिम मौका होगा, इसलिए परीक्षा तिथि या केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed