ICSI CS Executive Result: सीएस कार्यकारी में अनीशा दर्शन केसवानी अव्वल, जारी हुए नतीजे, देखें टॉपर लिस्ट
ICSI CS Executive Result 2026: आईसीएसआई ने दिसंबर 2025 सत्र की सीएस कार्यकारी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में अनीशा दर्शन केसवानी ने रैंक-1 हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
ICSI CS Executive December Result 2026: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 22 से 29 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आईसीएसआई लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आगामी सत्र के लिए सीएस प्रोफेशनल 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ICSI CS Executive December Topper: अनीशा दर्शन केसवानी ने किया टॉप
दिसंबर सत्र की कंपनी सचिव कार्यकारी परीक्षा में अनीशा दर्शन केसवानी ने टॉप किया है। उन्होंने रैंक-1 हासिल कर मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
- अनीशा दर्शन केसवानी ने रैंक-1 हासिल की है।
- सिद्धि खंडेलवाल ने रैंक-2 हासिल की है।
- रंगवाला इंसिया इमरान बही ने रैंक-3 हासिल की है।
ICSI CS December Executive Topper List: सीएस एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 के टॉपर
आईसीएआई ने सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
रैंक उम्मीदवार का नाम
1 अनीशा दर्शन केसवानी
2 सिद्धि खंडेलवाल
3 रंगवाला इंसिया इमरान बही
4 महक मालविया
5 स्नेहा मुकेशभाई ठकरार
6 अग्रिमा जैन
7 हर्षीत कपूर
7 नेहा नागपाल
8 आशी वर्मा
9 वैशाली चंदक
10 आस्था गुप्ता
10 भवानी बी
11 स्नेहा वर्मा
11 संचिता जैन
12 मौबोनी साधुखान
13 विधि टंडन
13 प्रांशु भाटिया
13 तुषार मिश्रा
14 खुशी भारदिया
14 लक्ष्मी रामनाथ चौहान
14 शीतल विभूते
15 पार्थ विनोद बिरला
16 वंशिता भारतकुमार बचानी
17 जाह्नवी
17 निशा कुमारी
17 रितिका सिंह
18 नंदानी चेतनानी
18 श्याम सुंदर लाहोटी
19 मीराबेन रघुभाई परमार
20 दर्शिनी जे
21 साईकाश शिवकुमार मुदिलीयार
22 मेघना सेठी
22 श्रुति दिलीप तायडे
22 गोसाईं से मिलें
23 परवीन कुमार
23 ध्रुवी चेतनकुमार शाह
24 रक्षिता वी पुरोहित
24 दिव्यांशी रघुवंशी
25 हर्षिका अग्रवाल
संस्थान ने आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट भी आज ही जारी किया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दोनों पाठ्यक्रमों के नतीजे देख सकते हैं।
ICSI CS Executive Result Download: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएस एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परीक्षा के अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं:
- आईसीएसआई के आधिकारिक परिणाम पोर्टल icsi.edu पर जाएं।
- आईसीएसआई सीए एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका सीएस एग्जीक्यूटिव स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
गौरतलब है कि आईसीएसआई भौतिक स्कोरकार्ड नहीं भेजेगा। इसलिए, उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करनी होगी।