{"_id":"699ecb12a8d3c0467e08f923","slug":"video-workers-protest-or-their-demands-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर सुभाष पार्क से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर सुभाष पार्क से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन
भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले जिले के सैकड़ों श्रमिकों ने सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन का ज्ञापन दिया। सभा का आयोजन संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गौरा की अध्यक्षता में हुआ, वहीं मंच संचालन जिला मंत्री हरकेश ने किया।जिला मंत्री हरकेश ने कहा कि आज पूरे भारत में सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय समिति के आह्वान पर भारत सरकार व प्रदेश सरकारों को श्रमिकों की मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किया गया है। जिला अध्यक्ष आशीष गौरा ने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों की मांगो का अतिशीघ्र समाधान नही करती है तो राष्ट्रव्यापी श्रमिक आंदोलन किया जाएगा।
सभा के पश्चात सभी श्रमिक कार्यकर्ता सुभाष पार्क नारनौल से सिंघाना रोड, महावीर चौक से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में स्थित उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे तथा उपायुक्त किसी कार्य से बाहर होने के कारण कार्यालय के अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार को प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपें। विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न संगठनों जैसे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से रामोतार, कर्मवीर जांखड़, चितांमणी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा से डाॅ. पुष्पेंद्र, विनोद राव, सोमवती, प्रवीण देवी, श्वेता शर्मा, ट्यूबवेल ऑपरेटर से दीपक यादव, महेंद्र सिंह, अमन, भवन निर्माण श्रमिक संघ विक्रम, अनिल, अनिता देवी, दर्शना सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।