{"_id":"699ecb15cf5708e1460cfa80","slug":"video-dc-held-a-meeting-with-officials-regarding-board-examinations-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षाओं की सुचिता को बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नकल रहित परीक्षा करवाने को प्रतिबद्ध है। बाहरी व अंदर की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है तो अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
डीसी बुधवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा फरवरी-मार्च-2026 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्क्वॉड फ्लाइंग व केंद्र अधीक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसके बाद उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सभी अधिकारी चौकस और चौकन्ने रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में सुचारू परीक्षा संचालन के लिए कुल 52 केंद्र स्थापित किए गए हैं।
उपायुक्त ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड की कुल 6 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई गई है। इसके अलावा एक-एक फ्लाइंग एडीसी, डीएमसी व सीटीएम की भी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।