CUET UG Exam 2026: सेंटर अलॉटमेंट पर कई छात्रों की शिकायत, छात्रों से धैर्य रखने की अपील; एनटीए कर रहा समीक्षा
CUET UG Exam 2026: सीयूईट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्रों ने परीक्षा केंद्र अलॉटमेंट को लेकर शिकायत की है। कई परीक्षार्थियों को उनके पसंदीदा शहर से दूर सेंटर मिलने पर परेशानी हो रही है। इस पर NTA ने छात्रों से धैर्य रखने की अपील की है।
विस्तार
क्या है छात्रों की परेशानी?
परीक्षा देने वाले कई छात्रों को उनका परीक्षा केंद्र उनकी पसंद के शहर से दूर मिला है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस बारे में NTA को कई शिकायतें मिली हैं। एजेंसी के अनुसार, कुछ शहरों में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, जबकि वहां CBT परीक्षा केंद्र सीमित हैं, इसी वजह से सभी को उनकी पसंद के शहर में सेंटर देना संभव नहीं हो पाया।एनटीए ने क्या कहा?
NTA ने कहा है कि वह छात्रों की समस्याओं को समझ रहा है और सभी शिकायतों की समीक्षा कर रहा है। साथ ही, छात्रों से धैर्य रखने की अपील की गई है। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस संबंध में नया अपडेट जारी किया जाएगा, ताकि छात्रों की परेशानी कम की जा सके।📢 Update for CUET (UG) Aspirants
We understand that some of you have been allotted exam centres far from your preferred cities, and we’ve received a number of concerns regarding this.
This situation is largely due to the high concentration of candidates in a few cities and… — National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026
एनटीए ने दिव्यांग और दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब (लेखक) का विवरण जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। जो छात्र परीक्षा में स्क्राइब की मदद लेना चाहते हैं, उन्हें अपना विवरण समय पर भरना होगा।
इसके लिए अंतिम तारीख 5 मई रात 11:50 बजे तय की गई है। तय समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले ही अपना विवरण जमा कर दें।
