ICSE 10th Result 2026 : CISCE नतीजों में बेटियों ने फिर लहराया परचम, बिहार की शांभवी बनीं देश की टॉपर
Bihar : CISCE ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला हो गया है।
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बिहार की बेटी शांभवी ने 12वीं की परीक्षा में 100% अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। शांभवी मूल रूप से गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड अंतर्गत हलवार तिवारी टोला की रहने वाली हैं और जमशेदपुर के सेक्रेड हर्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। 10वीं के कुल 99.18% विद्यार्थी सफल रहे, जबकि 12वीं सफलता का प्रतिशत 99.13% रहा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना, जमुई समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम के कारण 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
राष्ट्रीय स्तर पर बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। राजधानी पटना के शिक्षण संस्थानों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है। 10वीं में 99.46% और 12वीं में 99.48% छात्राएं सफल रहीं, जो लड़कों के मुकाबले बेहतर है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के दिव्य प्रकाश ने 99% अंकों के साथ 10वीं में टॉप किया, जबकि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्रा निधि ने 98% अंक प्राप्त कर 12वीं में बाजी मारी।
आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2026 के परिणाम में पटना के दीघा स्थित सेंट पॉल्स हाई स्कूल के छात्र समर कांत ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। समर कांत का परिणाम न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनके अंक लगभग सभी विषयों में 90 प्रतिशत से ऊपर हैं, जो उन्हें टॉप 10 में स्थापित करते हैं। समर कांत की इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की है। वहीं परिवार के सदस्यों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि समर ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : 11 टाउनशिप में जमीन जाने का फायदा या नुकसान? 55 फीसदी किसके पास रह जाएगा? हर सवाल का जवाब
समर कांत के अंकपत्र के अनुसार उन्होंने प्रत्येक विषय में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी भाषा में 94%, अंग्रेज़ी साहित्य में 92%, हिंदी में 96%, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 100, भूगोल में 99%, गणित में 98%, भौतिकी में 93%, रसायन विज्ञान में 99%, जीव विज्ञान में 99%, कंप्यूटर एप्लीकेशंस में 99% और एसयूपीडब्ल्यू एवं सामुदायिक सेवा में 98% अंक प्राप्त किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
