सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DASA UG and CSAB Special Rounds 2026 Counselling Schedule Released, Registration Starts July 28

Admission: इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए DASA UG और CSAB स्पेशल राउंड का शेड्यूल घोषित, 28 जुलाई से पंजीकरण शुरू

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

DASA UG and CSAB Counselling 2026: जेईई एपेक्स बोर्ड ने DASA UG और CSAB स्पेशल राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों प्रक्रियाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से शुरू होगा। सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 13 से 18 अगस्त तक संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
 

DASA UG and CSAB Special Rounds 2026 Counselling Schedule Released, Registration Starts July 28
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

DASA UG and CSAB Counselling 2026: जेईई एपेक्स बोर्ड ने डीएएसए यूजी 2026 और सीएसएबी स्पेशल राउंड 2026 काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार DASA UG और CSAB स्पेशल राउंड दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

Trending Videos


इसके अलावा सीट आवंटन के बाद संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 (संभावित) के बीच पूरी की जाएंगी। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और शेष संस्थागत शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है DASA UG 2026?

DASA (Direct Admission of Students Abroad) यूजी उन विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI), पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) और खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीयों के बच्चों (CIWG) के लिए आयोजित प्रवेश प्रक्रिया है। इसके माध्यम से NITs, IIITs और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश मुख्य रूप से जेईई मेन रैंक और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

DASA UG Counselling 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
रजिस्ट्रेशन, DEF भुगतान और चॉइस फिलिंग शुरू 28 जुलाई 2026
दस्तावेज अपलोड शुरू 28 जुलाई 2026
मॉक सीट आवंटन 31 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम 6 अगस्त 2026
उम्मीदवारों की सहमति (Freeze/Float/Slide आदि) 6 से 10 अगस्त 2026
राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम 12 अगस्त 2026
विज्ञापन

CSAB स्पेशल राउंड क्या हैं?

CSAB स्पेशल राउंड उन रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जाते हैं जो जोसा काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी खाली रह जाती हैं। जेईई मेन में शामिल पात्र उम्मीदवार इन विशेष राउंड्स में भाग लेकर NITs, IIITs, GFTIs और अन्य संस्थानों में बची हुई सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अतिरिक्त अवसर होता है जिन्हें जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में सीट नहीं मिली या जो बेहतर विकल्प की तलाश में हैं। शेड्यूल इस प्रकार है:

 
कार्यक्रम तिथि
कैटेगरी रिस्टोरेशन अनुरोध शुरू 22 जुलाई 2026
कैटेगरी रिस्टोरेशन अनुरोध की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026
JoSAA के बाद रिक्त सीटों का प्रदर्शन 28 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन, SREF भुगतान और चॉइस फिलिंग शुरू 28 जुलाई 2026
मॉक सीट आवंटन 31 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम 6 अगस्त 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड-1) 6 से 10 अगस्त 2026
स्पेशल राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम 12 अगस्त 2026
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड-2) 12 से 14 अगस्त 2026

 

13 से 18 अगस्त तक होगी फिजिकल रिपोर्टिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें संबंधित संस्थानों में 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। इसी दौरान प्रवेश संबंधी अंतिम औपचारिकताएं और संस्थागत शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट या संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed