OJEE Result 2026: ओडिशा जेईई का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड; अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया
OJEE Result 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 10 मई के बीच हुई थी। सफल अभ्यर्थी अब बीटेक, एमबीए, एमसीए, एमटेक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OJEE Result 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) समिति ने ओजेईई का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ओजेईई 2026 के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को ओडिशा के विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब सफल उम्मीदवारों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर है, जो जून 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल हैं-
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- आवेदन संख्या
- प्राप्त अंक
- प्राप्त रैंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- कोर्स-वार रैंक विवरण
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
4 से 10 मई तक हुई थी परीक्षा
ओजेईई परीक्षा का आयोजन 4 मई से 10 मई 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद 16 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।
जिन उम्मीदवारों को आंसर की में किसी प्रकार की त्रुटि लगी थी, उन्हें 16 मई से 19 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। परीक्षा प्राधिकरण ने सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| परीक्षा | 4 से 10 मई 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की जारी | 16 मई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अवधि | 16 से 19 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी | 8 जून 2026 |
| काउंसलिंग प्रक्रिया | जून 2026 (संभावित) |
अब आगे क्या होगा?
ओजेईई में सफल घोषित उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न संस्थानों में कई पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से ये पाठ्यक्रम शामिल हैं:
- बीटेक (लेटरल एंट्री)
- बीफार्मा
- एमबीए
- एमसीए
- एमटेक
- एमफार्मा
ओजेईई समिति जल्द ही काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी।
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "OJEE 2026 Score Card/Rank Card" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।