NEET UG Admit Card: नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तीन तरीके, लेकिन पहले समझ लें NTA का बैंक वेरिफिकेशन रूल
NEET UG 2026 Admit Card: कई अभ्यर्थियों को नीट यूजी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है। एनटीए ने उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के दौरान जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तीन तरीके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026 Admit Card Download Issue: 21 जून को निर्धारित नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किया गया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र एक साथ पोर्टल पर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण कई उम्मीदवारों को सर्वर एरर, स्लो लोडिंग, ब्लैंक लॉगिन स्क्रीन और सेशन टाइमआउट जैसी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
लाखों छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट पर अस्थायी दबाव और तकनीकी दिक्कतें सामने आना स्वाभाविक माना जा रहा है। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें।
एनटीए ने बताया बैंक वेरिफिकेशन से जुड़ा जरूरी नियम
एनटीए की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, पोर्टल पर बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट करते समय उम्मीदवारों को सर्वर लोड का सामना करना पड़ सकता है। एजेंसी ने कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की देरी से बचने के लिए अभ्यर्थी लॉगिन करने से पहले बैंक संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें। यह अपडेट विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं।
बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए क्या-क्या चाहिए?
उम्मीदवारों को बैंक विवरण अपडेट करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी चाहिए:
- बैंक रिकॉर्ड के अनुसार पूरा नाम
- बैंक खाता संख्या (Bank Account Number)
- कैंसिल चेक (Cancelled Cheque) की कॉपी
एनटीए के अनुसार, सही और सटीक बैंक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने से एडमिट कार्ड तक पहुंच आसान हो सकती है और आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तीन तरीके
एडमिट कार्ड उम्मीदवार तीन अलग-अलग माध्यमों से डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहला और मुख्य तरीका एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है।
- यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आ रही हो तो उम्मीदवार DigiLocker (digilocker.gov.in) के जरिए भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा, UMANG App भी एक वैकल्पिक सुविधा प्रदान करता है, जहां उम्मीदवार लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट से नीट यूजा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- "NEET UG 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए 2 से 3 रंगीन प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
वेबसाइट: digilocker.gov.in
- DigiLocker पोर्टल पर जाएं।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या यूजरनेम से लॉगिन करें।
- "Search Documents" सेक्शन में जाएं।
- "National Testing Agency" या "NEET" सर्च करें।
- "NEET Admit Card 2026" विकल्प चुनें।
- आवेदन संख्या और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UMANG App से कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी का एडमिट कार्ड?
- Play Store या App Store से UMANG App डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर और MPIN की मदद से लॉगिन करें।
- NTA Services में जाकर NEET UG 2026 विकल्प चुनें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
- परीक्षा केंद्र जाने से पहले जांच लें ये बातें
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।