सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan PTET Admit Card 2026 Released at VMOU, Download Hall Ticket for June 14 Exam

Rajasthan PTET Admit Card: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 14 जून को होगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
 

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Released at VMOU, Download Hall Ticket for June 14 Exam
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने पीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के दो वर्षीय बी.एड. (B.Ed) पाठ्यक्रम और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र की जानकारी
  • उम्मीदवार का फोटो
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें। परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारियों का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अब अभ्यर्थियों के पास परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का अवसर है।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले VMOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Rajasthan PTET 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed