सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NTA Denies NEET UG 2026 Re-Exam Paper Leak Claims, Warns Students Against Online Scams

NEET UG पेपर फिर लीक होने का दावा झूठा: NTA ने चार बिंदुओं में दी सफाई, छात्रों को अफवाह से बचने की दी सलाह

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026 Re-Exam: नीट री-एग्जाम पेपर लीक से जुड़ी चर्चाओं पर एनटीए ने स्थिति साफ कर दी है। एजेंसी ने सभी दावों को फर्जी बताया है। एजेंसी ने कहा कि ऐसे संदेश ठगी करने वाले गिरोह फैला रहे हैं। छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
 

NTA Denies NEET UG 2026 Re-Exam Paper Leak Claims, Warns Students Against Online Scams
नीट यूजी पुर्नपरीक्षा के पेपर लीके के दावे फर्जी- एनटीए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी की पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। एनटीए ने प्रश्नपत्र लीक होने, पहले से उपलब्ध होने या बेचे जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल दावों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मैसेज छात्रों और उनके अभिभावकों को ठगने के उद्देश्य से फैलाए जा रहे हैं। 

Trending Videos


प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि 21 जून को दोबारा होने वाली नीट-यूजी के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है। तेलंगाना के मुख्य सचिव के रामकृष्ण राव की ओर से परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित एक वर्चुअल बैठक में एनटीए महानिदेशक शामिल हुए थे। बैठक में उन्होंने कहा कि इस साल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को ठगने की फिराक में कुछ गिरोह: एनटीए

एनटीए के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंता का फायदा उठाकर नकली प्रश्नपत्र बेचने के नाम पर धन वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं। एनटीए ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा और पारदर्शिता पूरी तरह बरकरार है तथा निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं लागू हैं। 

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

एजेंसी ने बताया कि फर्जी दावे फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स, चैनलों और अन्य ऑनलाइन माध्यमों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर अपराध से जुड़ी एजेंसियों को सूचना दी गई है।

 

विज्ञापन

एनटीए ने चार प्वाइंट्स में दिया स्पष्टीकरण

पहला, एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू हैं।

दूसरा, सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एनटीए इनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर एजेंसियों को भेज रही है, ताकि ऐसे कंटेंट को जल्द हटाया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।

तीसरा, एजेंसी ने बताया कि मामले में कानून-प्रवर्तन और साइबर क्राइम अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। एनटीए के मुताबिक, फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाना, ऐसे संदेश साझा करना या छात्रों को ठगने की कोशिश करना गंभीर दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चौथा, एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें, न किसी को पैसे दें और न ही ऐसे संदेश आगे साझा करें। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए के सत्यापित माध्यमों और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह

एजेंसी ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अफवाहों से दूर रहकर अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें। एनटीए ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed