फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Cantonment Board Schools to Get Permanent Robotics Labs, 400 Students Showcase Innovation

Delhi: दिल्ली छावनी बोर्ड स्कूलों में बनेंगी स्थायी रोबोटिक्स लैब, 400 छात्रों ने तैयार किए लाइन फॉलोअर रोबोट

Sun, 19 Jul 2026 10:32 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 19 Jul 2026 10:32 AM IST
सार

Delhi Cantonment Board: दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों में रोबोटिक्स शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हाल ही में 400 विद्यार्थियों ने स्वयं लाइन फॉलोअर रोबोट तैयार कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्कूलों में स्थायी रोबोटिक्स लैब स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Delhi Cantonment Board Schools to Get Permanent Robotics Labs, 400 Students Showcase Innovation
Delhi Cantonment Board - फोटो : AI

विस्तार

Delhi: दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों में जल्द रोबोटिक्स लैब स्थापित की जाएंगी। बोर्ड ने आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब के सहयोग से आयोजित रोबोटिक्स प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद यह घोषणा की। गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली छावनी बोर्ड के विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में भाग लिया। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने माइक्रोकंट्रोलर, कोडिंग, मोटर, सेंसर, रोबोटिक्स आदि की बारीकियां सीखीं। बोर्ड का मानना है कि रोबोटिक्स लैव बनने के बाद यह प्रशिक्षण नियमित रूप से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने आईआर और अल्ट्रासोनिक सेंसर की मदद से लाइन फॉलोअर रोबोट तैयार किए।

विज्ञापन


जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की प्रतियोगिताओं में इन रोबोट ने निर्धारित ट्रैक पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिए तकनीकी समझ, नवाचार, टीमवर्क और समस्या समाधान क्षमता का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी से तकनीक सीख रहे बच्चे

कार्यक्रम का आयोजन आईएचएफसी, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित प्रशिक्षण दिया। बोर्ड का मानना है कि ऐसे सहयोग से स्कूली शिक्षा को नई तकनीकों के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। शनिवार को समापन समारोह में दिल्ली छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीके मिश्रा ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार ही विकसित भारत की नींव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed